- Janam Praman Patra बच्चे का सबसे पहला अधिकार माना जाता है।
- जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जीवन भर काम आने वाला एक महतवपूर्ण दस्तावेज है |
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की पूरी प्रक्रिया पता नहीं होने के कारण और कई छोटी बड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ता है |
- जिस कारण कई लोग अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना पाते है |
- अगर आपको भी यही समस्या है तो आप हमारे द्वारा बताई गयी बाते फॉलो करे |
- हम आशा करते है आपको हमारे इस लेख से जन्म प्रमाण पत्र बनाने में सहायता मिलेगी |
- Birth Certificate क्या होता है |
- जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनता है |
- Janam Praman Patra के लिए जरुरी दस्तावेज |
- जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करे |
Table of Contents
show
Janam Praman Patra क्या होता है |
बर्थ Certificate प्रत्येक जन्मे शिशु का सर्वप्रथम क़ानूनी दस्तावेज होता है | Janam Praman Patra बच्चे के पुरे जीवन में काम आने वाला दस्तावेज है | जन्म प्रमाण पत्र में शिशु के नाम के साथ उसके माता पिता का नाम अंकित किया जाता है | जन्म प्रमाण पत्र में शिशु के जन्म लेने की तारीख , स्थान और लिंग के साथ कई जानकारी अंकित की जाती है | Janam Praman Patra शिशु की पहचान माना जाता है |Birth Certificate का होना अनिवार्य क्यों ?
Janam Praman Patra का होना आज के समय में बहुत ही जरूरी है | जन्म प्रमाण पत्र का सबसे पहला उपयोग स्कूल के एडमिशन के दोरान काम आता है | कई बार जन्म प्रमाण पत्र का नहीं होना क़ानूनी गतिविधियों में बाधा डालता है | जन्म प्रमाण पत्र कहा-कहा उपयोग में आता है –- पासपोर्ट आवेदन।
- बाल विवाह जैसी कुरीतियों से बचने के लिए।
- सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए।
- विरासत और संपत्ति के दावों के लिए।
- अपनी पहचान स्थापित व साबित करने के लिए।
- विद्यालय व् कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए।
- मतदाता सूची नाम जुड़वाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है ।
Birth Certificate Rajasthan के दस्तावेज़ (पात्रता )
- बच्चे के जन्म का प्रमाण यानी हॉस्पिटल की रसीद
- आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए ।
- माता-पिता का पहचान पत्र
- आवेदन पत्र
- मोबाइल नंबर
How to apply for Rajasthan Janam Praman Patra Online ?
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
राजस्थान के निवासी जो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बताये गए Steps को फॉलो करे |- Step 1 – सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा

- Step 2 – आपको वेबसाइट के होम पेज पर आमजन – आवेदन प्रपत्र भरे का आप्शन दिखाई देगा आपको इस आप्शन को क्लिक करना है |

- step 3 – आपको अगले पेज पर जन्म प्रपत्र के लिए का एक आप्शन दिखाई देगा आपको इस आप्शन पर क्लिक करके अगले पेज पर जाना होगा । फोर्म भरने से पहले दिये गये दिशा निर्देशो को पध ले ।

- Step 4 – इस आप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने आगे का पेज ओपन होगा इस पेज पर नए आवेदन हेतु पर क्लिक करके दिये गये कोड को दर्ज करे |
- Step 5 – कोड दर्ज करके प्रवेश करे पर क्लिक करे | प्रवेश पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फोर्म खुलेगा जिसमे आपको विभिन्न जानकारि भरनी है ।
- Step 6 – फोर्म भरने के बाद आपको इंद्राज करे पर क्लिक करना होगा ।अब जन्म प्रमाण पत्र के लिये अप्लाई हो चुका होगा |

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे?
राजस्थान के नागरिक अगर अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बताये गए steps को फॉलो करे |- Step 1 – Janam Praman Patra डाउनलोड करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- Step 2 – वेबसाइट के होम पेज पर ‘’’डाउनलोड सर्टिफिकेट’’ के आप्शन क्लिक करे |

- Step 3 – इस आप्शन के ओपन होते ही आपके सामने कुछ जानकारी मांगी जाएगी उस जानकारी को पूरा सही भरके खोजे के आप्शन को क्लिक करे |

- Step 4 – यह पूरी जानकारी भरते ही आपके सामने अलग पेज ओपन होगा जिसमे आपका सर्टिफिकेट आजायेगा और आप अपने सर्टिफिकेट को आसानी से डाउनलोड कर सकते है |
Janam Praman Patra के मुख्य तथ्य |
- आपको आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के भीतर आवेदन करना होगा | अगर आप 21 दिन के भीतर आवेदन करते है तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा |
- अगर आप 21 दिन के बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते है तो आपको समय के हिसाब से शुल्क देना होगा |
- जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने के 7 दिन से लेकर 21 दिन के भीतर आपको मिल सकता है |
- जन्म प्रमाण पत्र बनने के बाद आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है |
- आप इसे आपके पास के संबधित ऑफिस से भी प्राप्त कर सकते है |